उत्तर प्रदेश के एटा में बुधवार को तोड़ते समय एक घर भरभराकर गिर गया। मलबे में दबकर एक मजदूर की मौत हो गई। जबकि, चार लोग घायल हो गए। घटना से मौके पर चीख पुकार मच गई। आनन फानन घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। हादसा कोतवाली नगर क्षेत्र के शिकोहाबाद रोड स्थित शनि मंदिर के सामने हुआ।