फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: कोसमा में होगा सात दिवसीय पंच कल्याणक महोत्सव

एटा के जलेसर में वात्सल्य आचार्य 108 विमल सागर महाराज की जन्मभूमि कोसमा में नवनिर्मित मंदिर में पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव 21 नवंबर से 27 नवंबर तक होगा। कोलकाता के प्रतिष्ठाचार्य डॉ. आनंद प्रकाश शास्त्री धार्मिक अनुष्ठान कराएंगे। इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। महोत्सव में होने वाले धार्मिक कार्यक्रम की जानकारी देते हुए रवेंद्र बज ने बताया 21 नवंबर को नगर के प्राचीन मंदिर में भगवान नेमिनाथ स्वामी और आचार्य विमल सागर का पंचामृत अभिषेक किया जाएगा। शुभारंभ पर घटयात्रा, मंडप शुद्धि, कलश स्थापना, आरती एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। 22 नवंबर को गर्भकल्याणक, ध्वजारोहण, आरती, प्रवचन आदि कार्यक्रम होंगे। 23 नवंबर को गर्भकल्याणक, वेदी शुद्धि, जिनमाता की गोद भराई, मंगल स्नान, वस्त्राभरण आदि कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 24 नवंबर को जन्म कल्याणक जाप, नित्याभिषेक, पूजन, शांति हवन आदि कार्यक्रम होंगे। 25 को तप कल्याणक जाप, नित्याभिषेक, भगवान का विवाह, राजदरबार,राज्याभिषेक, पालकी में बैठकर वन विहार आदि कार्यक्रम होंगे। 26 को प्रतिष्ठाहवन, अधिवासना, नेत्रोन्मिलन, नाभितिलक, गुणारोपण, सुरिमंत्र, प्राण प्रतिष्ठा आदि कार्यक्रम होंगे। 27 को निर्वाण कल्याणक जाप, नित्याभिषेक, मोक्ष कल्याणक पूजा, अग्नि संस्कार, निर्वाण लाडू, संघपूजा आदि कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें