एटा। बारिश के बाद मेडिकल कॉलेज का परिसर जलमग्न हो गया और इमरजेंसी से लेकर पोस्टमार्टम हाउस तक पानी भर गया। इससे मरीजों और तीमारदारों के साथ अस्पताल के कर्मचारियों को भी आवागमन में दिक्कत हुई। मुख्य मार्ग पर पैदल चलने वालों को पानी के बीच से निकलना पड़ा। बार-बार जलभराव के बावजूद पर्याप्त जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने पर सवाल उठ रहे हैं।