उत्तर प्रदेश के एटा में सोमवार दोपहर रोडवेज बस और कैंटर में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में सात लोग घायल हो गए। इनमें से दो की हालत बताई जा रही है। उन्हें हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया है। हादसा जैथरा थाना क्षेत्र के ललहट गांव के पास हुआ। नोएडा डिपो के चालक संजय कुमार ने बताया कि वह नोएडा से बस लेकर अलीगंज जा रहा था। जैसे ही जैथरा थाना क्षेत्र के गांव ललहट के पास पहुंचे, सामने से आ रही कैंटर से टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बस के आगे के हिस्से के परखच्चे उड़ गए।