फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: विद्युत खंभे में करंट आने से चाैराहे पर मची अफरातफरी, पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

Arun Parashar Updated Wed, 05 Aug 2026 07:04 PM IST

एटा के पंडित दीनदयाल उपाध्याय चौक के सामने जनता दुर्गा मंदिर के पास बुधवार को एक विद्युत पोल में करंट आने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही यातायात उप निरीक्षक अनिल कुमार वर्मा मौके पर पहुंचे और तत्काल करंट उतरने वाले पोल के चारों ओर बैरिकेड लगवाकर लोगों की आवाजाही रोक दी, जिससे बड़ा हादसा टल गया। इसके बाद विद्युत विभाग को सूचना देकर कर्मचारियों को मौके पर बुलाया गया। टीम ने पोल में उतरे करंट की खराबी दूर कर स्थिति सामान्य कराई। गाैरतलब है कि मंगलवार को करंट लगने से 10 वर्षीय बालक की मौत हो चुकी है। इसके बावजूद कोतवाली नगर क्षेत्र में नगर पालिका और विद्युत विभाग की लापरवाही पर स्थानीय लोगों ने नाराजगी जताई और ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए स्थायी समाधान की मांग की।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें