फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: करवाचौथ पर सोलह शृंगार कर महिलाओं ने की सामूहिक पूजा, सेल्फी लेकर संजोईं यादें

एटा में करवाचौथ पर सुहागिनों ने सोलह शृंगार कर पति की लंबी आयु और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। सुबह से ही पर्व को लेकर महिलाओं में उत्साह देखने को मिला। पारंपरिक परिधानों और आकर्षक शृंगार में सजी महिलाओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और व्रत रखकर पति की दीर्घायु की कामना की। रेलवे रोड स्थित इंद्रपुरी कॉलोनी में हर वर्ष की तरह इस बार भी सामूहिक पूजा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें मोहल्ले की महिलाओं ने एक साथ पूजन किया और करवाचौथ की परंपराओं का निर्वहन किया। महिलाओं ने एक-दूसरे के साथ पर्व की खुशियां साझा कीं। इस दौरान हंसी-ठिठोली के बीच खूब सेल्फी लीं और यादगार पलों को कैमरे में कैद किया। पर्व को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह रहा। सोलह शृंगार, पारंपरिक वेशभूषा और सामूहिक पूजा के जरिए करवाचौथ की रौनक दिखाई दी। महिलाओं ने पति की लंबी आयु के साथ परिवार में सुख, शांति और खुशहाली की कामना की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें