एटा के राजा का रामपुर थाना क्षेत्र के ग्राम चंदनपुर निवासी मजदूर कासगंज जनपद के कस्बा भरगैन में हादसे का शिकार हो गए। पुराना मकान का लेंटर तोड़ते समय लेंटर ढहने से तीन मजदूर मलबे के नीचे दब गए। इस हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।