एटा के राजा का रामपुर में थाना क्षेत्र के ग्राम टिकैतपुरा में मिशन शक्ति अभियान के तहत शनिवार को कार्यक्रम किया गया। आरक्षी स्वाति ने महिला एवं बालिकाओं से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा की। महिला सशक्तीकरण अभियान की जानकारी दी। कहा कि रास्ते में अथवा कार्य स्थल या फिर घर के आसपास कहीं कोई मनचला आपको परेशान करे तो घबराएं नहीं। ऐसे लोगों को सबक सिखाने के लिए टोल फ्री नंबर पर कॉल करके पुलिस को सूचना दें।