उत्तर प्रदेश के एटा में मां-बेटी से छेड़छाड़ का विरोध किया तो आरोपियों ने पिता-पुत्र पर लाठी-डंडे बरसाए। मां-बेटी घर में अकेली थी, आरोपी उनके साथ छेड़छाड़ कर रहे थे। इसी समय पिता-पुत्र घर आ गए। विरोध किया तो आरोपियों ने पीट-पीटकर लहूलुहान कर दिया। पीड़ित परिवार ने कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। मामला जलेसर कोतवाली क्षेत्र के कोसमा गांव का है।