एटा के राजा का रामपुर में थाना क्षेत्र के ग्राम इमादपुर में हाईटेंशन लाइन में फॉल्ट सही करते समय लाइनमैन को करंट लग गया, जिससे वह घायल हो गया। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलीगंज भर्ती कराया। एसडीओ अलीगंज अतुल कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि लाइनमैन की हालत अब सही है। हाथ में थोड़ी चोट है। शटडाउन के बाद करंट आने के बारे में जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।