फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : कोलकाता रेप-मर्डर को लेकर एटा में एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 17 Aug 2024 08:12 PM IST

उत्तर प्रदेश के एटा में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला सह संयोजक अभिषेक यादव के नेतृत्व में जेएलएन कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने कोलकाता में डॉक्टर के साथ बलात्कार एवं हत्या को लेकर अपना विरोध जताया। उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री से नैतिकता के आधार पर कार्यवाही करने की मांग की।  विभाग छात्रा प्रमुख नेहा वर्मा ने कहा कि कोलकाता की इस वीभत्स घटना ने देश को हिलाकर रख दिया है। नारी को देवी मानने वाले देश में इस तरह की घटनाएं समाज में स्वीकार्य नहीं हो सकती। इस घटना से छात्र छात्राओं सहित सभी वर्गो में अत्यधिक रोष व्याप्त है।  घटना के इतने समय बाद भी दोषियों का न पकड़ा जाना पश्चिम बंगाल सरकार की नाकामी को दर्शाता हैं। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री को नैतिकता के आधार पर ऐसे अत्याचारियों पर कड़ी कार्यवाही करनी चाहिए। इस अवसर पर लखन दीक्षित, वेद मिश्रा, दीपक ठाकुर, रोहित यादव, कृष्णा पांडे, प्रिया, रितिका सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। 

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें