एटा के अलीगंज में गोवर्धन पूजा को लेकर विशेष योजना तैयार की गई है। सीएण योगी आदित्यनाथ ने इसको लेकर विशेष दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। गौ शालाओं में गोवर्धन पूजा को लेकर दिशा-निर्देश दिया गया है इसमें कहा गया है कि जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में गोपूजन को सुनिश्चित किया जाए। जिसके चलते अलीगंज क्षेत्र की गौशालाओं में क्षेत्राधिकार व कोतवाली प्रभारी ने जाकर गो पूजन कर गोवर्धन मनाया। गोवर्धन पूजा के अवसर पर अलीगंज कस्बे में स्थित गौशाला पहुंचकर क्षेत्राधिकार अलीगंज सुधांशु शेखर और कोतवाली प्रभारी निर्दोष सिंह सेंगर ने गो पूजन कर अपने हाथों से बछिया और गाय को गुड़ चना खिलाया साथ ही गौ माता के मस्तक पर तिलक लगाकर आशीर्वाद लिया। क्षेत्राधिकार सुधांशु शेखर ने कहा हमारी संस्कृति ‘उत्सव प्रधान’ संस्कृति है। हमारे वेदों में कहा गया है “गावो विश्वस्य मातरः” गाय संसार की माता है। गौ माता संपूर्ण मानव जाति के लिए पूजनीय है। आज ही के दिन गौ सेवा नहीं बल्कि समय-समय पर को सेवा करते रहना चाहिए पुण्य लाभ प्राप्त हो सके।