एटा के जलेसर क्षेत्र में गांव मुसियार रोड स्थित बडे मियां दरगाह के पास झोलाछाप डॉक्टर ने बीती रात गर्भपात करते समय महिला की नस काट दी, जिससे महिला की मौत हो गई। जैसे ही महिला की मौत हुई चिकित्सक क्लीनिक छोड़ कर भाग गई। महिला की मौत के बाद परिवार के लोगों ने हंगामा कर दिया।