फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: चार चतुर्मुखी मूर्तियों का उत्साह से बैंडबाजों के साथ किया स्वागत

अरुन पाराशर Updated Mon, 17 Nov 2025 09:39 PM IST

एटा के सकीट कस्बे के प्राचीन श्री अष्टापद दिगंबर जैन लाल मंदिर की आदिनाथ भगवान की चतुर्मुखी मूर्तियों के आने पर बैंडबाजों के साथ उत्साह से स्वागत किया गया। मंदिर की ये चारों मूर्तियां फिरोजाबाद के फरिहा में हुए पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव से सोमवार को कस्बे में लाई गईं। कस्बे में आने पर जैन धर्म के लोगों ने पूरी श्रद्धा के साथ मूर्तियों का स्वागत किया। सुसज्जित रथ पर सवार चतुर्मुखी मूर्तियों का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। अमित जैन ने बताया कस्बे का श्री अष्टापद दिगंबर जैन लाल मंदिर सैकड़ों वर्ष पुराना है जिसको मुड़िया मंदिर से भी जाना जाता है। मंदिर के जर्जर होने पर मरम्मत कराकर भव्य रूप दिया गया है। उन्होंने बताया कि यह मंदिर जिले में सबसे ऊंचा है जिसकी ऊंचाई 81 फीट है। फरिहा से पंच कल्याणक महोत्सव से प्रतिष्ठित होकर आईं मूर्तियों को मंदिर में विधि विधान से स्थापित कराया गया। इस मौके पर नेमचंद्र जैन, अमीर चंद्र जैन, कपूर चंद्र जैन, मुकेश चंद्र जैन, दीपक जैन, नीरज जैन, राजेश जैन, अमित जैन सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें