एटा में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 के अंतर्गत 2177 लाभार्थियों के बैंक खातों में रविवार को पहली किस्त के एक-एक लाख रुपये भेजे गए। राजा का रामपुर नगर पंचायत सभागार में रविवार को 40 लाभार्थियों के खाते में पहली किश्त प्राप्त होने के प्रमाणपत्र वितरित किए गए। नगर पंचायत अध्यक्ष सुनीता देवी और पूर्व चेयरमैन महावीर सिंह राठौर ने लाभार्थियों को प्रमाणपत्र प्रदान किए। कहा कि शासन द्बारा नगर और नागरिकों के समग्र विकास के लिए तमाम योजनाएं संचालित हैं जिनका लाभ नगर के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जा रहा है। इस मौके पर भाजपा नेता अर्जुन सिंह राठौर, देवराज चौहान, हरिश्चंद्र, दीपू मिश्र, विशंभर आदि लोग मौजूद रहे।