फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

70 मृतक आश्रितों को दी गई आर्थिक सहायता राशि, परिजनों को साैंपा गया पांच लाख का चेक

अरुन पाराशर Updated Mon, 16 Jun 2025 11:43 PM IST

एटा में मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अंतर्गत सोमवार को लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम का कलेक्ट्रेट सभागार में सजीव प्रसारण दिखाया गया। इस दौरान एटा और मारहरा विधानसभा क्षेत्र के 70 मृतकों के आश्रितों को आर्थिक सहायता राशि के स्वीकृति पत्र वितरित किए गए। विधायक सदर विपिन वर्मा डेविड, विधायक मारहरा वीरेंद्र सिंह लोधी, एमएलसी आशीष कुमार यादव ने कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रति परिवार 5 लाख की सहायता राशि प्रदान की जा रही है। जो सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में उपलब्ध कराई जा रही है। यह योजना न केवल एक सहायता योजना है, बल्कि राज्य सरकार की उस सोच का प्रतीक है, जिसमें प्रत्येक नागरिक के जीवन की गरिमा, सुरक्षा और समृद्धि सुनिश्चित करने का संकल्प निहित है। अपर जिलाधिकारी न्यायिक रमेश मौर्य ने बताया कि जलेसर में 18 मृतकों के वारिसानों को स्वीकृति पत्र दिए गए हैं। एडीएम प्रशासन सत्य प्रकाश, एसडीएम सदर जगमोहन गुप्ता, तहसीलदार सदर संदीप सिंह आदि अधिकारी मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें