उत्तर प्रदेश के एटा में बुधवार की सुबह एक आटो चालक सड़क किनारे घायल हालत में पड़ा मिला। लोगों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। जानकारी मिलने पर घरवाले भी पहुंच गए। जांच में मोबाइल, नकदी और ऑटो गायब है। घरवालों ने लूट की आशंका जताई है। चालक योगेंद्र घायल अवस्था में कोतवाली देहात क्षेत्र के कासगंज रोड स्थित रारपट्टी गांव के पास पड़ा मिला।