एटा के जैथरा थाना क्षेत्र में रोडवेज बस और कैंटर के बीच टक्कर हो गई। हादसे में सात लोगों के घायल होने की सूचना है। उन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया, जहां से मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया है। बताया गया है कि ये बस नोएडा से आ रही थी। गांव ललहट के पास हादसा हो गया।