फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : एटा में जलेसर विकास खंड कार्यालय पर लहरा रहा 115 फीट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज

उत्तर प्रदेश के एटा में जलेसर विकास खंड कार्यालय पर स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां जोरों पर हैं। बुधवार को यहां पर 115 फीट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज लगाया गया है। 15 अंगस्त को इसका लोकार्पण केंद्रीय मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल, जलेसर विधायक संजीव दिवाकर और ब्लॉक प्रमुख भूदेवी यादव द्वारा किया जाएगा। खंड विकास अधिकारी पीएस आनंद ने बताया कि कार्यालय परिसर में 115 फीट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज लगाया गया है। यह हमारे लिए बड़े सौभाग्य की बात है। हमारे विकास खंड तथा आसपास क्षेत्र में इतना ऊंचा ध्वज नहीं है। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर गुरुवार को कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें इस राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण होगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें