एटा के थाना अलीगंज क्षेत्र में खेत पर काम कर रहे किसान पर जंगली सूअर ने हमला बोल दिया। जिससे किसान घायल हो गया। आनन-फानन में घायल किसान को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाये जहां डॉक्टर ने किसान की हालत को गंभीर देखते हुए हयर सेंटर रेफर कर दिया। अलीगंज थाना क्षेत्र के गांव मोगरहार में खेत पर काम कर रहे 45 वर्षीय किसान एतराज पुत्र रामभरोसे लाल पर अचानक जंगली सुअर ने हमला कर दिया। किसान जब तक कुछ समझ पाता तब तक हमलावर जंगली सुअर ने किसान को चोटिल कर दिया। खेत में काम कर रहे परिजनों ने जंगली सुअर को दौड़ाया और किसान की जान बचाई। आनन फानन में घायल किसान को अलीगंज स्थिति सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया जहां चिकित्सकों ने घायल किसान को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रैफर कर दिया है। घायल एतराज ने बताया कि वह नगला लक्ष्मी चौराहे के समीप अपना खेत जुतवा रहा था तभी अचानक झाड़ियों से जंगली सुअर दौड़ कर आया बचाव में फावड़े से मैंने हमला किया लेकिन सूअर ने कई जगह शरीर पर काट लिया। जांघ फाड़ दी, हाथ फाड़ दिया और गुप्तांग चोटिल कर दिया तैसे तैसे अपना बचाव कर पाया। खून से लथपथ घायल अवस्था में परिजन अलीगंज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाए जहां भर्ती करवाया है। मामले पर चिकित्सक डॉक्टर शिव कुमार ने बताया घायल अवस्था में युवक को लाया गया था प्राथमिक उपचार दे दिया गया है जंगली सूअर ने शरीर के कई हिस्सों पर हमला कर फाड़ दिया है। हैवी ब्लीडिंग हो रही है। ऐसे में बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रैफर किया जा रहा है।