फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : एटा में डंपिंग ग्राउंड की जगह... सड़क किनारे कचरा फेंक रहे पालिका कर्मी

उत्तर प्रदेश के एटा में नगर पालिका क्षेत्र से कूड़ा उठाकर डंपिंग ग्राउंड मानपुर में डालने के निर्देश हैं। ताकि जगह-जगह होने वाली गंदगी से बचा जा सके। करोड़ों रुपये से ग्राउंड बनाया गया है। लेकिन, पालिका कर्मियों की हठधर्मी कम नहीं हो रही है। वह जहां-तहां कूड़ा डालकर गंदगी फैलाने का काम कर रहे हैं। पालिका कर्मियों को वाहन देने के साथ ही डंपिंग ग्राउंड तक का डीजल दिया जाता है। लेकिन, वाहन चालक व कर्मियों ने अपने जिम्मेदारों से मिलकर डीजल बचाने का फॉर्मूला निकाला है। शहर के पास ही कूड़ा डाल दिया जाता है। इससे डीजल की बचत की जाती है। इनको होने वाली परेशानियों से कोई लेना-देना नहीं है। इस मामले की जांच की जाए तो कई राज भी सामने आ सकते हैं। पालिकाध्यक्ष सुधा गुप्ता ने बताया कि डंपिंग ग्राउंड में कूड़ा डालने के निर्देश हैं। इसके बाद रेलवे पुल पर कूड़ा डाला गया है तो जांच कराई जाएगी। जो भी कर्मचारी दोषी होंगे उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें