एटा के थाना सकीट क्षेत्र के ग्राम चांदपुर लोकसपुर में 17 वर्षीय किशोर का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। बेटे के शव को देख परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने निरीक्षण करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।