सकीट के मुख्य बाजार में सर्राफे की दुकान में लाखों चोरी,पुलिस जांच में जुटी,मौके पर पंहुंचे क्षेत्राधिकारी नीतीश ने पुलिस फोर्स के साथ किया मोका मायना,बताते चले नगर के मुख्य बाजार में मदन गुप्ता की बर्तन एव सर्राफे की दुकान है। दुकान स्वामी मदन गुप्ता ने बताया कि रोजाना की भांति शनिवार की शाम को दुकान बंद करके गए थे। सुबह जब आकर दुकान खोली तो दुकाम में सामान बिखरा पड़ा था और जीना का गेट खुला पड़ा था। तथा शो रूम लगे सोने चांदी के आभूषण गायब मिले। तथा दुकान में रखे पचास हजार रुपये नकद सहित दुकान में लाखो की चोरी हुई है। सूचना पर पुलिस फोर्स के साथ पंहुंचे क्षेत्राधिकारी नीतीश गर्ग,थाना प्रभारी सत्यपाल सिंह द्वारा मौका मायना करते हुए जांच शुरू जर दी गई है। मुख्य बाजार में सर्राफे की दुकान में चोरी होने से पूरे क्षेत्र हड़कम्प मच गया है।