अलीगंज। जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था व अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण बनाए रखने के से वारंटी तथा वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना अलीगंज पुलिस द्वारा एक वारण्टी को गिरफ्तार किया है। थाना अलीगंज पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर वारण्टी अभियुक्त रजनेश उर्फ निशा पुत्र कडेर सिंह निवासी मोहल्ला काजी कस्बा व थाना अलीगंज को मसकन खुद से उपनिरीक्षक शिवकुमार, कांस्टेबल नवाब सिंह, कांस्टेबल विमल कुमार द्वारा गिरफ्तार किया गया है।