फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: दिव्यांगों ने लगाए भ्रष्टाचार व शोषण के आरोप

एटा के आदर्श दिव्यांग उत्थान समिति के बैनर तले शनिवार को कलेक्ट्रेट स्थित धरना स्थल पर दिव्यांगों ने धरना दिया। विभिन्न कार्यालयों पर भ्रष्टाचार व शोषण के आरोप लगाए। समस्याओं के निस्तारण के लिए जिलाधिकारी के नाम ज्ञापन नायब तहसीलदार सतीश चंद्र को सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने स्वास्थ्य विभाग व अन्य कार्यालयों पर लापरवाही शोषण और भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए। समिति के प्रबंधक जीकेआरएस राजपूत ने बताया कि 610 दिनों से जिले के 2109 दिव्यांगजन प्रमाणपत्र के इंतजार में भटक रहे हैं। सीएमओ कार्यालय में उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही। दिव्यांगजन लगातार कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं मगर उन्हें अस्थायी प्रमाणपत्र थमा दिया जाता है जबकि स्थायी प्रमाणपत्र वर्षों से लंबित पड़े हैं। धरने में रामश्री, विमलेश देवी, सुनील कुमार, दीन मोहम्मद, ओमवीर, ब्रह्मानंद प्रसाद, वीरपाल, दिनेश, भवन सिंह, सर्वेश कुमार, श्यामलाल आदि दिव्यांगजन मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें