एटा। जिले में कोहरे का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। सोमवार की देर शाम पड़ना शुरू हुआ कोहरा अभी भी पड़ रहा है। इसकी वजह से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। किसानों की माने तो इस कोहरे की वजह से आलू में झुलसा रोग और सरसों में माऊं लगने की संभावना है। वहीं अन्य फसलों के लिए फायदेमंद है। यातायात या आवागमन की व्यवस्था की बात करें तो कोहरे की वजह से हर वाहन फोग लाइट जलाकर सावधानी के साथ चालक लेकर गुजर रहे हैं। मौसम विशेषज्ञ डॉ. मनीष कुमार के मुताबिक अगले दो दिन तक घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।