एटा के राजा का रामपुर कस्बा के मोहल्ला मालियान स्थित शिव मंदिर के समीप श्याम सिंह शाक्य पुत्र रामचन्द्र के घर शादी की तैयारियां चल रहीं थीं। इसी बीच घर में खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में अचानक आग लग गई। मोहल्ले के लोगों ने आनन-फानन आग पर काबू पाया, जब तक हजारों का नुकसान हो चुका था। श्याम सिंह शाक्य ने बताया कि 22 जनवरी को बेटा देवेंद्र की बरात जानी है।