एटा में रक्षाबंधन पर बंदियों को राखी बांधने जेल पहुंचने वाली बहनों के लिए विशेष इंतजाम किए गए। रक्षाबंधन पर्व पर शनिवार सुबह से ही सिविल लाइंस स्थित जिला कारागार में बहनों की भीड़ रही। मुलाकात में बहनों को किसी तरह की असुविधा न हो, इसको लेकर जेल प्रशासन ने काफी इंतजाम किए। जेल में बहनों ने तिलक लगाकर भाइयों की कलाई पर राखी बांधी। इस दौरान कई बहनों के आंसू छलक आए। जेलर वीरेंद्र सिंह वर्मा ने बताया कि रक्षाबंधन पर बंदियों को राखी बांधने जेल आने वाली बहनों के लिए विशेष इंतजाम किए गए। जेल परिसर में बाहर वेटिंग रूम में बहनों के बैठने के अलावा जलपान की भी व्यवस्था की गई। सुबह 9 से ही मुलाकात शुरू करा दी गई।