फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन के लिए दाैड़...केवाईसी के लिए लगी डाकघरों पर कतार, सुबह से पहुंच रहे लोग

अरुन पाराशर Updated Wed, 25 Jun 2025 11:30 PM IST

एटा में राशन कार्ड लाभार्थियों की ई-केवाईसी का कार्य चल रहा है। 30 जून इसकी अंतिम तिथि है। इसके बाद ई-केवाईसी न कराने वालों के राशन में कटौती की जानी है। तमाम लोगों के आधार कार्ड में समस्या के कारण ई-केवाईसी नहीं हो रही है। ऐसे में आधार संशोधन के लिए डाकघरों पर भीड़ उमड़ रही है। राशन के खतरे को महसूस करते हुए ये लोग घंटों तक गर्मी और उमस से जंग लड़ रहे हैं।आधार में संशोधन कराने वाले व बॉयोमीट्रिक अपडेट कराने के लिए लोग डाकघरों के चक्कर काट रहे हैं। आधार कार्ड में संशोधन कराने के लिए कचहरी रोड स्थित मुख्य डाकघर पर बुधवार सुबह 7 बजे से ही भीड़ लग गई। जबकि डाकघर खुलने का समय सुबह 10 बजे निर्धारित है। लोगों का कहना था कि 10 बजे तक तो काफी भीड़ हो जाती है। पहले आकर ही कतार में लग गए हैं, ताकि डाकघर खुलने पर नंबर जल्दी आ सके।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें