एटा के राजा का रामपुर में विकास खंड अलीगंज के ग्राम विल्सड पट्टी में 20 गांवों के बीच एकमात्र राजकीय पशु चिकित्सालय बनवाया गया। इसमें लाखों रुपये खर्च किए गए। लेकिन वर्षों से कोई डॉक्टर न आने की वजह से अस्पताल बदहाल स्थिति में है। बड़ी-बड़ी घास घास उग आई है। टंकी, खिड़की आदि चिकित्सालय से गायब हो चुके हैं। देखरेख के अभाव में बिल्डिंग भी खंडहर हो चुकी है।