एटा के अलीगंज थाना क्षेत्र के पुराहार बुलाकीनगर गांव में अमृत सरोवर तालाब में मछली मारने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले। दर्जनों राउंड फायरिंग हुई। इसमें एक पक्ष के 22 वर्षीय विकास मोहर सिंह गोली लगने से गम्भीर रूप से घायल हो गए। परिजन घायल को अलीगंज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने घायल को प्राथमिक उपचार देने के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया है। सूचना मिलने पर पुलिस माैके पर पहुंच गई। मामले की जांच की जा रही है।