फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: घर पर खड़ी बाइक का हो गया चालान, मालिक लगा रहा अधिकारियों के चक्कर

एटा में अलीगंज क्षेत्र के गांव फतेहपुर निवासी संजय तोमर की बाइक का चालान काटा गया। उनका कहना है कि बाइक घर पर खड़ी रही और चालान कर दिया गया है। जिलाधिकारी से इसकी शिकायत की है। शिकायत में संजय ने बताया है 3 जून को उनके फोन पर चालान होने का संदेश आया। इसमें पांच हजार रुपये का बाइक का चालान किए जाने का विवरण था। जबकि बाइक घर पर खड़ी थी। संजय ने आशंका जताई कि उनकी बाइक की नंबर प्लेट लगाकर कोई दूसरी बाइक चलाई जा रही है। एआरटीओ सतेंद्र कुमार ने बताया कि ऐसा कोई मामला संज्ञान में नहीं आया है। पीड़ित के आने पर जांच कराकर समस्या का निस्तारण कराया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें