इमरजेंसी प्रभारी डॉ. माधवेंद्र प्रताप के बताया इन दिनाें बारिश के साथ उमस हो रही है। ऐसे में लोग बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। बताया बुखार के साथ- साथ लोग पेट दर्द व डिहाईड्रेशन की समस्या से भी ग्रसित हो रहे हैं। चिकित्सक ने बताया अगर किसी को सामान्य बुखार की दिक्कत है और बदन में दर्द की शिकायत है तो पैरासीटामॉल टेबलेट का सेवन करें। इसके अलावा मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों सहित सीएचसी पीएचसी पर दिखाकर ही दवा लें।