फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: 10 रुपये के किराए पर सड़क बनी अखाड़ा, ऑटो चालक और यात्री में मारपीट

एटा। कोतवाली नगर क्षेत्र में महज 10 रुपये के किराए को लेकर ऑटो चालक और यात्री के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि सड़क पर ही दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो पंडित दीनदयाल उपाध्याय चौक के सामने स्थित जनता दुर्गा मंदिर के पास का बताया जा रहा है। बताया गया कि पिलुआ निवासी यात्री रामवीर ऑटो से एटा आ रहे थे। उन्हें रिजोर थाना क्षेत्र के बीगौर गांव जाना था। आरोप है कि यात्री ने चालक को 50 रुपये दिए थे, जबकि चालक ने 10 रुपये के स्थान पर 20 रुपये किराया काट लिया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। कहासुनी देखते ही देखते विवाद में बदल गई और ऑटो चालक व यात्री के बीच सड़क पर ही हाथापाई होने लगी। मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 10 रुपये के किराए को लेकर सड़क पर हुए इस बवाल की इलाके में चर्चा बनी हुई है। वहीं, वायरल वीडियो को लेकर पुलिस की ओर से कार्रवाई अथवा दोनों पक्षों की ओर से शिकायत किए जाने की स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें