फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : पति से नाराज पत्नी ने बीच सड़क पर पी लिया कीटनाशक, पुलिस ने समय पर अस्पताल पहुंचाकर बचाई जान

एटा के जलेसर में दो दिन पूर्व पति से गुस्सा होकर मायके के लिए निकली विवाहिता ने रास्ते में ही कीटनाशक दवा पी ली। उसकी हालत बिगड़ने पर लोगों ने उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र में भर्ती कराया। यहां चिकित्सकों ने कड़ी मशक्कत के बाद विवाहिता की जान बचा ली। थाना कासगंज क्षेत्र के गांव बढ़ारी खुर्द निवासी विवाहिता मानवी पत्नी राजेश दिल्ली में अपने पति के साथ रहती है। राजेश दिल्ली में बस चालक है। दो पूर्व मानवी अपने पति राजेश से गुस्सा होकर अपने मायके फिरोजाबाद जनपद थाना नारखी के बछगांव में आ गई थी। अचानक आने से विवाहिता के परिजन भी हैरान थे। शुक्रवार को मानवी अपने रिश्तेदार के यहां जलेसर आ रही थी। इसी बीच जलेसर से पूर्व गढ़ीरामलाल तिराहे पर विवाहिता ने कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया। जब स्थानीय लोगों को विवाहिता की हालत बिगड़ने की जानकारी हुई तो तत्काल कोतवाली पुलिस को सूचना दी। पुलिस उसे सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र लेकर पहुंची, जहां चिकित्सकों ने उसकी जान बचा ली।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें