फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: मिरहची में धूमधाम से निकली महर्षि वाल्मीकि की भव्य शोभायात्रा

महर्षि वाल्मीकि की जयंती के अवसर पर कस्बा मिरहची में भव्य शोभायात्रा धूमधाम के साथ निकाली गई। शोभायात्रा में शामिल आकर्षक और मनोहारी झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया। महर्षि वाल्मीकि के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। कस्बा मिरहची में निकली वाल्मीकि शोभायात्रा का शुभारंभ चेयरमैन पति सर्वेश उपाध्याय और विधायक मारहरा वीरेंद्र सिंह लोधी ने संयुक्त रूप से भगवान महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा की पूजा-अर्चना कर और फीता काटकर किया। शोभायात्रा कस्बे के प्रमुख मार्गों से होकर निकली। इसमें दर्जनों झांकियां, बैंड-बाजे और डीजे के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर थाना प्रभारी विदेश राठी सहित विभिन्न थानों का पुलिस बल मुस्तैद रहा, जिसके चलते शोभायात्रा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें