एटा के एक सरकारी अस्पताल में एक गर्भवती ने प्रसव के दौरान दम तोड़ दिया। इस घटना पर मृतक महिला के परिजनों ने महिला का इलाज कर रहे डॉक्टर और अस्पताल के कर्मचारियों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। उनका आरोप है कि महिला को समय पर ऑक्सीजन उपलब्ध नहीं कराई गई थी जिससे उसकी मौत हो गई।