फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार चुनाव पर Dinesh Lal Yadav ने दिया बड़ा बयान, CM Yogi को लेकर सुनिए क्या बोले

बलिया के ददरी मेले में आयोजित भोजपुरी नाइट में सुपरस्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ ने अपनी शानदार प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मंच से उतरे बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत की, जहां बिहार चुनाव पर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि वे अपने छोटे भाई खेसारी लाल को यही सलाह देंगे कि छपरा न छोड़ें और जनता की सेवा जारी रखें। उन्होंने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि विपक्ष हार की जिम्मेदारी लेने से बच रहा है।

‘यूपी में का बा, बिहार में का बा’ के सवाल पर निरहुआ ने चुटकी लेते हुए कहा—“यूपी में बाबा बा, अब बिहार में भी बाबा बा। बाबा ने इस बार बिहार में भी कमाल कर दिया।” इसके बाद उन्होंने अपना लोकप्रिय गीत गाया—“बच्चे-बच्चे की फरमाइश में योगी जी, अइलें 22 में योगी जी और अब 27 में अईहें योगी जी।”

भोजपुरी नाइट कार्यक्रम का शुभारंभ भारतेंदु कला मंच पर भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्र, जिलाधिकारी एमपी सिंह और एसपी ओमवीर सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप जलाकर किया। इसके बाद अतिथियों ने निरहुआ को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में निरहुआ ने ‘चल ददरी के मेला’, ‘दुलहिन रहे बीमार’ जैसे गीत गाकर दर्शकों की खूब तालियाँ बटोरीं। वहीं भोजपुरी अभिनेत्री आम्रपाली दुबे ने मैरून साड़ी पहनकर स्टेज पर धमाकेदार प्रस्तुति दी, जिससे युवा दर्शक झूम उठे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें