फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dev Deepawali : देव दीपावली पर गंगा किनारे जगनगाएंगे लाखों दिए, ऑपरेशन सिंदूर की दिखेगी झलक

काशी के नाम से मशहूर आध्यात्मिक नगरी वाराणसी में पांच नवंबर को गंगा के किनारे देव दीपावली मनाई जाएगी। इसको लेकर दशाश्वमेध घाट पर बड़े स्तर पर तैयारी की जा रही है। इस साल वाराणसी में देव दीपावली का कार्यक्रम खास होगा। इसमें ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत का परचम लहराने वाली भारतीय सेना के शौर्य को खास तौर पर याद किया जाएगा।

सीनियर पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, प्रोग्राम की भव्यता को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। जवानों की तैनाती के साथ-साथ ड्रोन सर्विलांस भी लगाए जाएंगे।

स्थानीय प्रशासन भी तत्पर है। अधिकारी नाविकों को जागरूक कर रहे हैं ताकि वो कार्यक्रम में आने वाले लोगों की सुरक्षा का खास ध्यान रख सके।

देव दीपावली को भव्य बनाने के लिए वाराणसी के घाटों पर हजारों मिट्टी के दीये जलाए जाएंगे। साथ ही कार्यक्रम वाली जगह को 21 लाख टन फूलों से सजाया जाएगा। कार्यक्रम में एक स्पेशल लेजर शो भी होगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें