भटनी के जिगिना दीक्षित गांव में जारी श्रीमद्भागवत कथा के दौरान बुधवार को बाल ब्यास विष्णुदास ने अपने प्रवचन में कहा कि ईश्वर के साक्षात्कार के लिए भक्त की पूजा अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि जैसे भगवान श्रीराम तक पहुँचने के लिए भक्त हनुमान का पूजन आवश्यक माना गया है, वैसे ही हर भक्त के माध्यम से ही ईश्वर की राह खुलती है। प्रवचन के दौरान उन्होंने धीरेंद्र शास्त्री की पदयात्रा का समर्थन करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में आस्था, ऊर्जा और एकता का संदेश देते हैं। कथा स्थल पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।