घटना को लेकर क्षेत्राधिकारी नगर संजय कुमार रेड्डी ने बताया कि दो सगे पट्टीदारों में आपसी कहासुनी में गाली-गलौज व मारपीट के दौरान एक 40 वर्षीय महिला रबिता देवी के सर पर चोट आ गई, जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गई । परिजनों द्वारा इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज देवरिया ले जाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा उनको मृत घोषित कर दिया गया। मृतका के बेटे की तहरीर पर स्थानीय थाने पर 3 नामजद अभियुक्तों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है, जिसमें एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।