फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत कटौती से परेशान ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन, ट्रांसफार्मर क्षमता बढ़ाने की मांग

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही विद्युत कटौती से त्रस्त ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। क्षेत्र के लोगों ने विद्युत उपकेंद्र पर धरना-प्रदर्शन कर बिजली व्यवस्था में सुधार की मांग उठाई। ग्रामीणों का आरोप है कि उन्हें प्रतिदिन मात्र 2 से 3 घंटे ही बिजली मिल पा रही है, जिससे जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने बताया कि गर्मी के इस मौसम में बिजली की भारी किल्लत के कारण लोग काफी परेशान हैं। न तो घरों में रहना संभव हो पा रहा है और न ही दैनिक कार्य सुचारु रूप से हो पा रहे हैं। ग्रामीणों ने यह भी कहा कि तेलिया कला स्थित विद्युत उपकेंद्र की क्षमता बढ़ाने के लिए करीब 15 माह पूर्व 5 एमवीए का ट्रांसफार्मर रखा गया था, लेकिन विभागीय लापरवाही के चलते आज तक उसे स्थापित नहीं किया जा सका।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें