तरकुलवा थाना क्षेत्र के ग्राम सिरसिया में मंगलवार को सुबह कच्ची शराब का धंधा करने वालों के खिलाफ ग्रामीणों ने मोर्चा खोल दिया। गांव के युवकों ने नहर किनारे बड़े पैमाने पर चलाई जा रही शराब की भट्ठियों को तोड़ा। उन्होंने पुलिस और आबकारी विभाग को इसकी सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस व आबकारी विभाग की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अवैध 70 टीन लहन बरामद किया । इस दौरान टीम ने 27 लीटर अवैध शराब के साथ दो महिलाओं व एक पुरुष को गिरफ्तार किया है।