देवरिया सदर विकास खंड क्षेत्र के करौंदी में शनिवार को पंचायत भवन पर दो दर्जन ग्रामीणों ने सचिव मुर्दाबाद के नारे लगाए। उनका आरोप है कि सचिव ग्रामीणों से किसी भी प्रमाण पत्र के मोटा रुपया मांगते हैं और बीसों बार दौड़ाने के बाद भी समय से प्रमाण पत्र नहीं देते हैं। जिले के उच्चाधिकारियों को दो बार शिकायती पत्र दिया गया है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।