गांधी चौक परिसर में मंगलवार को राष्ट्रीय समानता दल, राष्ट्रीय महिला बहुजन संगठन तथा सामाजिक राजनीतिक प्रतिनिधियों और क्षेत्रीय जनता की ओर से लोक कल्याणकारी राज्य की अवधारणा पर चिंतन बैठक आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय समानता दल उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष संजयदीप कुशवाहा ने महिलाओं, असंगठित मजदूरों एवं भूमिहीन परिवारों के लिए प्रति माह 5 हजार रुपये की 'श्रम सम्मान निधि' दिए जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि महिलाएं देश का भविष्य गढ़ती हैं, असंगठित मजदूर नवनिर्माण में योगदान देते हैं और भूमिहीन परिवार कुट व बटाई पर खेती कर अन्न उत्पादन करते हैं, लेकिन इनके श्रम का समुचित मूल्यांकन और सम्मान नहीं हो पाता।