हेतिमपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भुजौली इंटर कॉलेज के सामने शनिवार की शाम को अज्ञात वाहन की चपेट में आने से पति के साथ बाइक से घर जा रही पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक चला रहा पति गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पति को एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया। वहीं, परिजनों को मामले की सूचना देकर, आवश्यक कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत की जानकारी होते ही घर में चीख - पुकार मच गई।