फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में निकली तिरंगा यात्रा

महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में मंगलवार को हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा प्रशासनिक भवन से शुरू होकर कालेज परिसर में भ्रमण कर वापस पहुंची। इस दौरान भारत माता की जय के नारे लगते रहे। यात्रा में रैली में मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ. रजनी के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं, फेकल्टी सदस्यों, सुरक्षा कर्मियों तथा अन्य कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। इस दौरान परिसर में वंदे मातरम, भारत माता की जय और राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत नारे गूंजते रहे। प्रतिभागियों ने हाथों में तिरंगा लेकर राष्ट्रीय एकता, देशभक्ति, आपसी प्रेम और राष्ट्र के प्रति अपने सम्मान एवं कर्तव्यबोध के भाव प्रस्तुत किए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें