गौरी बाजार चीनी मिल प्रांगण में मजदूर और किसानों को संबोधित करते हुए ऋषिकेश यादव ने कहा कि केंद्र सरकार ने 29 श्रम कानून को खत्म कर नए कानून स्थापित किया है। पहले के कानून में यह प्राविधान था यदि उद्योगपति मजदूरों की मजदूरी रोकता है तो श्रम कानून द्वारा 6 महीने के जेल और तत्काल भुगतान करने का आदेश परित था। आज केंद्र सरकार ने सारे कानून को खत्म कर उद्योगपतियों के हाथ में मजदूरों को बंधक रख दिया। आज 11 सालों से मजदूर और किसान अपने बकाया पैसों को लेकर आंदोलित है।