आस्था, श्रद्धा और भक्ति का अनुपम संगम तब देखने को मिला जब श्री श्याम प्रभु रंगीला फूलन निशान महोत्सव के अंतर्गत लगातार सोलहवें वर्ष भव्य निशान पद यात्रा कसया से देवरिया तक निकाली गई। हजारों श्रद्धालुओं की अपार भीड़, गूंजते शंखनाद और संकीर्तन की मधुर धुनों के बीच नगर भक्तिरस में डूब गया। जैसे ही यात्रा आगे बढ़ी, श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर भगवान श्री श्याम प्रभु का भव्य स्वागत किया, जिससे वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो उठा।