जिले के रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के फतेहपुर में स्कूल संचालक धनंजय पाल हत्याकांड में शामिल भाड़े के बदमाश कमरूदीन उर्फ तालिबान को पुलिस ने छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया। एसपी विक्रांत वीर ने बताया कि घटना में प्रयोग किया गया हथियार बरामद करने के लिए पुलिस गांव लेकर जा रही थी। इसी बीच दरोगा की पिस्टल छीनकर उसने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। बचाव में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की है। इस दौरान उसके पैर में गोली लगी है। घायलावस्था में मेडिकल कालेज देवरिया में भर्ती कराया गया है।